"गीत की धुन को समझने के लिए, वीडियो जरूर देखें।"

झोलियां फैला लो, माता शेरावाली आई है || Jholiya Phaila Lo Mata SheraWali Aayi Hai Navratri Bhajan Lyrics

Author :GunjanSat Apr 13 2024
Category :Mata Bhajan

झोलियां फैला लो, माता शेरावाली आई है, शेरावाली आई है, पहाड़ों वाली आई है.......

माता को कोई जान ना पाया, कन्या रूप बनाया है., कन्या रूप बनाया माँ ने , कन्या रूप बनाया है.... चुनर उड़ा दो, माता शेरावाली आई है.........(2)

शेरावाली आई है, पहाड़ों वाली आई है....... झोलियां फैला लो, माता शेरावाली आई है,

माता को कोई जान ना पाया, बुढ़िया रूप बनाया है, बुढ़िया रूप बनाया माँ ने , बुढ़िया रूप बनाया है| बिंदिया लगादो माता शेरावाली आई है......(2)

शेरावाली आई है, पहाड़ों वाली आई है....... झोलियां फैला लो, माता शेरावाली आई है |

माता को कोई जान ना पाया, ग्वालिन रूप बनाया है, ग्वालिन रूप बनाया माँ ने , ग्वालिन रूप बनाया है, हलवा खिला दो माता शेरावाली आई है.......(2)

शेरावाली आई है, पहाड़ों वाली आई है....... झोलियां फैला लो, माता शेरावाली आई है |

माता को कोई जान ना पाया, अद्भुत रूप बनाया है, अद्भुत रूप बनाया माँ ने , अद्भुत रूप बनाया है रज रज दर्शन कर लो, शेरावाली आई है....(2)

शेरावाली आई है, पहाड़ों वाली आई है....... झोलियां फैला लो, माता शेरावाली आई है |

See All Related Mata Bhajan Here