चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगादो रे............ चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगादो रे | मैया रानी आ गई जयकारा लगादो रे............
हाथो में लोटा गंगा जल पानी | मैया रानी आ गई सब चरण धूलाओ रे............
हाथ में थाली दीया और बाती | मैया रानी आ गई सब ज्योत जलाओ रे............
हाथ में थाली केसर और रोली | मैया रानी आ गई कोई तिलक लगाओ रे............
हाथ में थाली फूलों वाली | मैया रानी आ गई कोई हार पहनावो रे............
हाथ में थाली थाली में चुनरी | मैया रानी आ गई सब चुनरी चढ़ाओ रे............