Janmashtami Bhajan कृष्ण जन्म सुन आई यशोदा मैया देदो बधाई देदो बधाई मैया देदो बधाई लल्ला जन्म सुन के मैं आयी यशोदा मैया देदो बधाई
चोली भी देदो मैया चुनरी भी देदो, लहंगे की देदो सिलाई यशोदा मैया देदो बधाई.....(कृष्ण जन्म सुन आई...)
हार भी देदो मैया कंगना भी देदो, नथनी की देदो गड़ाई, यशोदा मैया देदो बधाई..........(कृष्ण जन्म सुन आई...)
हीरे भी देदो मैया मोती भी देदो, बंसरी की देदो पुवाई, यशोदा मैया देदो बधाई.....(कृष्ण जन्म सुन आई...)
युग युग जीवे तेरा बांके बिहारी, भक्तो की हो वे मनचाही, यशोदा मैया देदो वधाई.....(कृष्ण जन्म सुन आई...)