अर्जुन सुन गीता का ज्ञान, जगत में ग्यारस बड़ी महान, अर्जुन सुन गीता का ज्ञान, जगत में ग्यारस बड़ी महान ॥
ग्यारस के दिन सिर से नहावे, लेवे कछुए का अवतार, (2) अर्जुन सुन गीता का ज्ञान, जगत में ग्यारस बड़ी महान ॥
ग्यारस के दिन खाट पै सोवे, लेवे अजगर का अवतार, (2) अर्जुन सुन गीता का ज्ञान, जगत में ग्यारस बड़ी महान ॥
ग्यारस के दिन बैंगन खावे, लेवे भैंसे का अवतार, (2) अर्जुन सुन गीता का ज्ञान, जगत में ग्यारस बड़ी महान ॥
ग्यारस के दिन चावल खावे, लेवे कीड़े का अवतार, (2) अर्जुन सुन गीता का ज्ञान, जगत में ग्यारस बड़ी महान ॥
ग्यारस के दिन दूध जो पीवे, लेवे नागिन का अवतार, (2) अर्जुन सुन गीता का ज्ञान, जगत में ग्यारस बड़ी महान ॥
ग्यारस के दिन घर घर डोले, लेवे कुतिया का अवतार, (2) अर्जुन सुन गीता का ज्ञान, जगत में ग्यारस बड़ी महान ॥
ग्यारस के दिन करे लड़ाई, लेवे चंडी का अवतार, (2) अर्जुन सुन गीता का ज्ञान, जगत में ग्यारस बड़ी महान ॥
ग्यारस के दिन माला फेरे, हो जाए भव से पार, (2) अर्जुन सुन गीता का ज्ञान, जगत में ग्यारस बड़ी महान ॥
अर्जुन सुन गीता का ज्ञान, जगत में ग्यारस बड़ी महान || (2)